उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड
श्रम विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार

सामान्य जानकारी, पात्रता और समय अवधि

पंजीकरण की पात्रता एवं प्रक्रिया

  • आवेदक की आयु 18-60 वर्ष के मध्य हो।
  • आवेदक द्वारा निर्माण श्रमिक के रूप में वर्ष में कम से कम 90 दिन कार्य पूर्ण किया गया हो।

आवश्यक अभिलेख

  • पंजीकरण शुल्क रू 20/- तथा सदस्यता बनाए रखने हेतु अंशदान के रूप में प्रतिवर्ष रू 20/- या 3 वर्ष हेतु रु 60/- जमा किया जाना है।
  • श्रमिक का पासपोर्ट आकार का 01 फोटो अनिवार्य है।
  • स्व प्रमाणित आधार कार्ड की प्रतिलिपि अनिवार्य है।
  • स्वघोषणा पत्र की प्रतिलिपि अनिवार्य है।
  • नियोजन प्रमाण पत्र की प्रतिलिपि
  • स्व प्रमाणित बैंक पासबुक की प्रतिलिपि

पंजीयन प्रक्रिया

  • पंजीयन प्रक्रिया-जन सुविधा केन्द्रों/लोकवाणी केन्द्रों/बोर्ड के र्पोटल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।

निर्माण कार्य जिनमें कार्यरत श्रमिक पंजीयन हेतु पात्र हैं -

  • बेल्डिंग का कार्य
  • बढ़ई का कार्य
  • कुआँ खोदना
  • रोलर चलाना
  • छप्पर डालने का कार्य
  • राजमिस्त्री का कार्य
  • प्लम्बरिंग
  • लोहार
  • मोजैक पाॅलिश
  • सड़क बनाना
  • मिक्सर चलाने का कार्य
  • पुताई
  • इलेक्ट्रिक वर्क
  • हथौड़ा चलाने का कार्य
  • सुरंग निर्माण
  • टाइल्स लगाने का कार्य
  • कुएं से तलछट हटाने का कार्य
  • चट्टान तोड़ने का कार्य या खनिकर्म
  • वर्क-सड़क निर्माण से सम्बन्धित स्प्रे वर्क या मिक्सिंग
  • मार्बल एवं स्टोन वर्क
  • चौकीदारी - निर्माण सथल पर सुरक्षा प्रदान करने के लिये
  • सभी प्रकार के पत्थर, तोड़ने व पीसने का कार्य
  • निर्माण स्थल पर लिपिकीय व लेखा कार्य करने वाले कर्मकार
  • सीमेन्ट, कंकरीट, ईंट ढोने का कार्य करने वाले
  • बांध, पुल, सड़क निर्माण या भवन निर्माण से सम्बन्धित कोई संक्रिया
  • बाढ़ प्रबन्धन
  • ठंडा व गरम मशीनरी की स्थापना व मरम्मत
  • अग्निशमन प्रणाली की स्थापना व मरम्मत
  • बडे यांत्रिक कार्य - मशीनरी, पुल का निर्माण का कार्य
  • मकानों/भवनों की आन्तरिक सज्जा का कार्य
  • खिड़की, ग्रिल, दरवाजे आदि की गढ़ाई व स्थापना का कार्य
  • माड्यूलर किचन की स्थापना
  • सामुदायिक पार्क या फुटपाथ निर्माण
  • ईंट भट्ठों पर ईट निर्माण कार्य
  • मिट्टी, बालू, मौरंग खनन कार्य
  • सुरक्षा द्वार व अन्य उपकरणों की स्थापना का कार्य
  • लिफ्ट व स्वचालित सीढी की स्थापना का कार्य
  • सीमेन्ट, ईंट आदि ढोने का कार्य
  • मिट्टी का काम
  • चूना बनाना

वेबसाइट का रखरखाव और अद्यतन यू०पी०बी०ओ०सी०डब्लू० बोर्ड, उत्तर प्रदेश सरकार, लखनऊ, भारत के द्वारा रक्खा जाता है। इस पृष्ठ के माध्यम से सर्फ करते समय आप विभिन्न वेब साइटों के लिए निर्देशिका/लिंक देखेंगे।इन साइटों की सामग्री की सूचना जनसंपर्क विभाग और एनआईसी द्वारा जिम्मेदारी या समर्थन के रूप में नहीं माना जाना चाहिए।

पिछला नवीनीकरण